{"_id":"57f562d44f1c1b940a270c3c","slug":"caravan-in-honor-of-the-woman-turned-out-gracefully","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी के सम्मान में शान से निकला कारवां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी के सम्मान में शान से निकला कारवां
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 06 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों की छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सृष्टिकर्ता की सबसे अद्भुत कृति है नारी...। जो मां है, बेटी है और देवी भी। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के साझा अभियान के तहत नारी सम्मान रैली निकाली गई। मौका था नारी के आदर और सम्मान का तो जाहिर है बेटियों का जोश और जज्बा दूना होना ही था। नारी के सम्मान, शिक्षा और सुरक्षा के लिए निकली इस रैली में बेटियों ने गजब का उत्साह दिखाया। कड़ी धूप के बावजूद हाथों में बैनर और तख्तियां लिए अपने हक की आवाज बुलंद की।
सुबह साढ़े दस बजे बैंडबाजे के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया से निकली नारी सम्मान रैली को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से रैली मलदहिया, फातमान, सिगरा थाना, आईपी मॉल, सिगरा तिराहा, चंदुआ सट्टी होते हुए भारत माता मंदिर तक गई। रैली के दौरान पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां, सेव गर्ल चाइल्ड, कन्या विद्या धन, महिला हेल्पलाइन 1090 जैसे स्लोगन के जरिये बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का संदेश देने के साथ ही छात्राओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। पूरे रास्ते बैंड की धुन गूंजती रही। रैली के दौरान ट्रैफिक पुलिस, सिगरा पुलिस और 34 वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर और फायर ब्रिगेड ने अपना पूरा सहयोग दिया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने रैली में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, आर्य महिला इंटर कॉलेज चेतगंज, एंग्लो ओरिएंटल मुस्लिम बालिका इंटर कॉलेज लल्लापुर, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज बुलानाला, दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज सोनारपुरा की छात्राओं ने की नारी सम्मान रैली में भागीदारी।