फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   car used in murder of Suvendu Adhikari PA was purchased sand trader in Ballia accused is interrogated

UP: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में प्रयोग की गई कार बलिया के बालू व्यापारी से एक मई को खरीदी गई थी, आरोपी से पूछताछ

Wed, 20 May 2026 11:43 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 11:43 AM IST
सार

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में प्रयुक्त निशान कार का कनेक्शन बलिया से जुड़ा है। सीबीआई ने वाराणसी से आरोपी विनय राय को गिरफ्तार किया। जांच में बलिया के शूटर राजकुमार सिंह और कई युवकों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
car used in murder of Suvendu Adhikari PA was purchased sand trader in Ballia accused is interrogated
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कार्रवाई जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में शामिल निशान कार का जुड़ाव बलिया से जुड़ गया है। सीबीआई ने बांसडी कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति से पूछताछ की। तिवारी ने उक्त कार को छठ के समय बाँसडीह रोड निवासी सीमेंट बालू व्यापारी जितेंद्र सिंह को बेच दी थी। 

विज्ञापन




बांसडीहरोड़ निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ मिठ्ठू ने कार को 35 हजार रुपया में खरीदवाया था, उसी ने कहा पांच माह बाद 30 अप्रैल को 15 हजार रुपया का लालच और दिखाकर शीतल दवनी निवासी कई मुकदमे में वांछित युवक को बेच दिया। कार अभी भी हुसैनाबाद निवासी व्यक्ति के नाम से है। 

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सीबीआई टीम ने मुझे व मेरे बेटे और कार मालिक से पूछताछ किया। बताया कि मेरे द्वारा बेची गई कार का बंगाल में हत्याकांड में प्रयोग किया गया, इसकी जानकारी सीबीआई टीम ने पूछताछ के दौरान कही।

जितेंद्र सिंह से कार खरीदने वाला ज्ञानेंद्र सिंह 'मोनू' पर बांसुरी रोड थाना में मारपीट, फायरिंग सहित मुकदमे दर्ज हैं। ज्ञानेंद्र की गांव में ही कुछ लोगों से अदावत है। पिछले दिनों एक जमीन की बाउंड्री निर्माण के दौरान करीब 20 से 30 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें ज्ञानेंद्र का नाम आया था। 

विपक्षियों ने पिस्तौल लहराते हुए ज्ञानेंद्र की वीडियो और फोटो वायरल कर दी थी। दो दिन पूर्व बंगाल पुलिस और सीबीआई की टीम ज्ञानेंद्र को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापेमारी की थी, लेकिन वह नहीं फरार चल रहा है। उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाशी जांच टीम कर रही है।

सीबीआई के मुताबिक, धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े विनय राय ने झारखंड में रहकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या की साजिश रची थी। शूटर राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही विनय राय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह लगातार ठिकाना बदल रहा था।

देवरिया गांव से भी भाग निकला था। इस बीच सीबीआई को सूचना मिली कि विनय राय वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में है। दबिश देकर आरोपी को पुलिसलाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह रेलवे स्टेशन की तरफ भागने की फिराक में था। विनय राय को कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन

छह मई को हुई थी हत्या, बलिया के शूटर ने मारी थीं गोलियां : 6 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में कार सवार चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई के मुताबिक बलिया के शूटर राजकुमार सिंह ने गोलियां बरसाई थीं।

हत्याकांड की जांच के दौरान विनय राय का नाम सामने आया था। जांच एजेंसी को उसके खिलाफ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे इसके बाद लोकेशन ट्रैक कर सीबीआई टीम ने वाराणसी में दबिश दी। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को लेकर कैंट थाने पहुंची जहां आरोपी का मेडिकल कराया गया, फिर उसे कचहरी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। 

सीबीआई ने ट्रांजिट रिमांड की मांग करते हुए अदालत में बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाना जरूरी है। अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए 21 मई की शाम छह बजे तक आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया। वहीं, बलिया के चिलकहर निवासी राजकुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके दोस्त अंडरग्राउंड चल रहे हैं। टीम को उससे पूछताछ के दौरान अहम जानकारी मिली है। राजकुमार सिंह एक व्हाट्एसएप ग्रुप से जुड़ा था। 10 से 12 गांवों के 25 से 40 वर्ष के मनबढ़ किस्म के युवक शामिल हैं।

दूध विक्रेता की हत्या का आरोपी है विनय राय
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के तार जमानिया के देवरिया और मतसा से जुड़ गए हैं। सीबीआई ने जिस विनय राय को मंगलवार को काशी से गिरफ्तार किया उसका आपराधिक इतिहास भी है। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, विनय शहर के रौजा पर दूध विक्रेता नन्हकू यादव की हत्या का आरोपी है।

दूध विक्रेता की हत्या 19 सितंबर 2017 को हुई थी। पुलिस की जांच में विनय राय का नाम सामने आया था। जमानिया कोतवाली में 2015 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। 2016 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed