{"_id":"6973cb7d19a9c7b6570e0e5c","slug":"car-truck-collision-in-qazi-sarai-two-injured-varanasi-news-c-20-1-vns1022-1266116-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काजी सराय में कार-ट्रक की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काजी सराय में कार-ट्रक की टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर शुक्रवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर हो गई। वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रही एक कार को साइड में रगड़ते हुए ट्रक चालक आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कार में सवार देवेंद्र यादव (34) और बैरागी यादव उर्फ विनोद यादव (40), दोनों निवासी सादात, गाजीपुर से लखनऊ जा रहे थे। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। संवाद
बाइक और मोपेड में टक्कर से घायल
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के गौर गांव के समीप भुवालपुर नहर मार्ग पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर मोपेड और बाइक में टक्कर हो गई। मोपेड सवार मैकेनिक मनीष प्रजापति निवासी राने घायल हो गया। मनीष अपने एक ग्राहक की मोपेड मरम्मत के बाद चेक करने के लिए नहर मार्ग की तरफ गया था, तभी कछवा रोड से मिर्जामुराद की तरफ आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे मैकेनिक मनीष घायल हो गया। उधर, मौका देख युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। घायल को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिर्जामुराद पुलिस ने बाइक को जब्त किया है। संवाद