{"_id":"62bbe971b4e8a75700472345","slug":"car-riders-fired-on-former-student-union-president-of-up-college-varanasi-police-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Wed, 29 Jun 2022 11:26 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:26 AM IST
सार
वाराणसी के नेहिया गांव के समीप मंगलवार की रात कार सवारों ने यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के ऊपर फायरिंग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना के नेहिया गांव के समीप मंगलवार की रात कार सवारों ने यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के ऊपर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करते हुए किसी तरह छात्र नेता घर पहुंचा और डायल-112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
सिंधोरा थाना अंतर्गत ओदार गांव निवासी यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ब्रह्मजीत सिंह उर्फ गुड्डू शाम को अपने घर से बाइक से चोलापुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में गया था।
विज्ञापन
देर रात लौटते समय बाबतपुर मोहाव मार्ग पर नेहिया गांव स्थित एक भट्ठे के पास उनकी बाइक को ओवर टेक कर कार सवार चार युवकों ने फायरिंग की। पूर्व अध्यक्ष भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए जान बचाकर घर पहुंचा। चोलापुर थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन