{"_id":"65ddbd2b447d7cfd1409a937","slug":"car-fire-due-to-short-circuit-on-road-in-varanasi-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जल गई गाड़ी; युवकों की ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जल गई गाड़ी; युवकों की ऐसे बची जान
Tue, 27 Feb 2024 04:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Feb 2024 04:15 PM IST
सार
वाराणसी में मंगलवार को चलती कार में अचानक धुआं उठने पर उसमें सवार दो युवक गाड़ी से बाहर निकल गए। देखते ही देखते कार में आग की लपटें निकलने लगीं। इस दौरान घटना की सूचना फायर ब्रिगेट टीम को दी गई। गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के रोहनिया गंगापुर रोड पर घमापुर में मंगलवार को दिन में अचानक कार में आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
यह है मामला
जिले के रोहनिया हरसोस जंसा निवासी संतोष पटेल व संदीप पटेल कार की मरम्मत कराने के लिए मुढैला जा रहे थे। इसी दौरान रोहनिया गंगापुर रोड पर घमापुर में कार के इंजन में शार्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
कार से धुआं निकलता देख संतोष और संदीप कार खड़ी कर बाहर निकल गए। इसी बीच कार में आग लग गई। कार धू-धू कर जलने लगी। घटना को लेकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार जलकर खाक हो गई थी।
विज्ञापन