फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car driver crushed two sisters angry people set the car on fire

Varanasi: दो बहनों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटकर लगाई कार में आग

Sun, 18 Jun 2023 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

पहड़िया गांव की रहने वाली बबिता पटेल (23) अपनी छोटी बहन पूनम पटेल (21) के साथ पहड़िया स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क की पटरी पर सब्जी बेचती हैं। दोनों बहनों को कार सवार ने कुचल दिया।

विज्ञापन
Car driver crushed two sisters angry people set the car on fire
Accident - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की रात कार चालक ने सब्जी बेचने वाली दो सगी बहनों को कुचल दिया और अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। इससे नाराज आसपास के लोगों ने चालक को जमकर पीटने के साथ ही कार को आग के हवाले कर दिया। इसकी सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से समझाकर लोगों को शांत कराया गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग बुझायी। हादसे के कारण वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर 30 मिनट तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


पहड़िया गांव की रहने वाली बबिता पटेल (23) अपनी छोटी बहन पूनम पटेल (21) के साथ पहड़िया स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क की पटरी पर सब्जी बेचती हैं। शनिवार की रात दोनों बहनें अपनी सब्जी समेट कर घर जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच आशापुर से पांडेयपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार दोनों बहनों को कुचलते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। यह देखते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए और चालक को खींचकर पीटने लगे। साथ ही कार में आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, आग पर काबू पाए जाने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन


पूनम का पैर कटा
उधर, हादसे में पूनम का बायां पैर घुटने के नीचे से कट कर अलग हो गया है। बबिता को कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें लगी हैं। दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed