वाराणसी: तेज प्रताव यादव की बीएमडब्ल्यू कार की ऑटो से टक्कर, चालक से मांगा 1 लाख 80 हजार का हर्जाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालूप्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की बीएमडब्लयू कार आटो से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांक लालू यादव के बेटे कार में नहीं थे। कार में तेज प्रताप यादव के ड्राइवर और पीए थे, जो बिहार से वृंदावन जा रहे थे।
हालांकि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। यह हादसा शहर के करनाडाडी बाईपास पर हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की बीएमडब्लयू कार गुरुवार को वाराणसी में रोहनिया के करनाडाडी क्षेत्र से गुजर रही थी कि कार रोहनिया के पास आटो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
आरोप है कि हादसे के बाद तेज प्रताप यादव के ड्राइवर जया पाल ने आटो चालक के साथ मारपीट की। साथ ही कार के आगे चल रहे स्कॉर्ट वाहन में बैठे सुरक्षाकर्मियों ने ऑटो चालक को मारपीट कर अपने वाहन में बैठा लिया और हरजाना मांगने लगे। वह आटो चालक से 1 लाख 80 हजार रुपये की मांग कर कर रहे थे। ऑटो चालक राजेंद्र सोनकर शहर के रामनगर टेंगरा मोड़ का रहने वाला है।
इस दौरान हंगामा देख भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पर ऑटो चालक को गाड़ी से नीचे उतरवाया और दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।