फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car collided with an e-rickshaw, 6 people injured

Varanasi News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 6 लोग घायल

Fri, 06 Mar 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Car collided with an e-rickshaw, 6 people injured
दुर्गागंज। सुरियावां थानाक्षेत्र के कनकपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात आठ बजे ब्रेजा कार ने सवारियों से भरी ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। इससे
विज्ञापन

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पांच फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया।
ग्रामीणों के अनुसार कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था। कार में सवार सभी लोग नशे में धुत थे। भिखारी रामपुर गांव निवासी गुलजार अंसारी (18) परिवार के मुन्ना (42), सबीना (40), अनस (18) और ईशमां (14) के साथ ई-रिक्शा से दानुपुर गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे।
ई-रिक्शा कनकपुर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायलों को परिजनों ने भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने कहा कि कार को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed