फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   car accident on faijabad lucknow highway two person killed

फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर पलटी कार, आजमगढ़ के व्यापारी सहित दो की मौत

Thu, 08 Feb 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बाराबंकी/आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बाराबंकी/आजमगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
car accident on faijabad lucknow highway two person killed
हादसे की सूचना आने के बाद मृतक के घर मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
 फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार किराना व्यापारी समेत दो युवकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी युवक आडमगढ़ थाना क्षेत्र मुबारकपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना के समय वे सऊदी से लौट रहे युवक को लेने के लिए लखनऊ जा रहे थे।  
विज्ञापन


आजमगढ़ के  मुबारकपुर कस्बा निवासी मुहम्मद सालेह पुत्र अनवार अहमद सऊदी से घर लौट रहा था। उसे लेने के लिए भाई मो. सालिम अपने बहनोई मो. फैसल (35) पुत्र मो. हनीफ निवासी पूरा खिजिर, फैसल नवाज (20), अबु होरैरा, कमाल अशरफ, नजरे आलम के साथ कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


बाराबंकी से पांच किमी पहले फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मो. फैसल और फैसल नवाज की मौत हो गई। वहीं घायल अबु होरैरा, मो. सालिम, कमाल अशरफ और कार चालक नजरे आलम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को नजरे आलम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।  कोतवाल राजकुमार पांडेय का कहना है कि सुबह के समय चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed