फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cantt station will not get entry without platform ticket

कैंट स्टेशन पर बिना प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेगा प्रवेश

Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cantt station will not get entry without platform ticket
कैंट सहित उत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों पर आम लोगों के लिए सोमवार से प्लेटफार्म टिकट की सेवा एक बार फिर शुरू कर दी गई है। वहीं, टिकट की कीमत 50 से घटाकर 30 रुपये कर दी गई है। यात्रियों के अलावा स्टेशन पर जाने वाले लोगों को टिकट लेने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। उत्तर रेलवे ने रविवार देर रात इसको लेकर आदेश जारी किया था। कोरोना संक्रमण को देख यात्रियों की भीड़ की वजह से 18 से 22 मार्च तक प्लेटफार्म टिकट के दाम 10 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए थे। वहीं, 22 मार्च से 13 जून तक सेवा बंद थी। स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का काउंटर भी खोल दिया गया है। हालांकि अभी भी ट्रेनों में जनरल सीटों के लिए काउंटर की सुविधा बंद रखी गई है। जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे विक्रम सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से यात्रियों और आम लोगों की संख्या से स्टेशनों पर दबाव बढ़ गया था। जिसे देख रविवार देर रात प्लेटफार्म टिकट के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सिटी और मंडुआडीह में नहीं शुरू हुई व्यवस्था
शहर के तीन प्रमुख स्टेशनों में से दो सिटी स्टेशन व मंडुआडीह स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की व्यवस्था अभी शुरू नहीं की गई है। उत्तर पूर्व रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर पूर्व रेलवे में प्लेटफार्म टिकट जारी करने का अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। प्लेटफार्म टिकट का दाम पहले यहां 10 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। फिलहाल कोरोना की वजह से प्लेटफार्म टिकट काउंटर बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed