फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cantt station made plan for crowd management and summer special train in varanasi

Varanasi News: भीड़ प्रबंधन-समर स्पेशल के लिए कैंट स्टेशन ने बनाया प्लान, प्लेटफॉर्म 10-11 से चलेंगी ट्रेनें

Sun, 14 Apr 2024 06:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 06:21 PM IST
सार

Varanasi News: यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कैंट स्टेशन के निदेशक ने यह प्लान बनाया है। कैंट स्टेशन के दो नए प्लेटफार्म 10 और 11 से सिर्फ दो ही इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
Cantt station made plan for crowd management and summer special train in varanasi
समर स्पेशल ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन और भीड़ प्रबंधन को लेकर कैंट स्टेशन निदेशक ने स्पेशल प्लान बनाया है। समर स्पेशल ट्रेनें जल्द ही कैंट स्टेशन के तीसरे प्रवेश द्वार के नए प्लेटफॉर्म 10 और 11 से चलेंगी। प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार पर यात्रियों का दबाव कम होगा। वहीं, नियमित ट्रेनों के कारण स्पेशल ट्रेनों को स्टेशन के आउटर समेत अन्य स्थानों पर नहीं रोकना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जो कि जून माह तक जारी रहेगा। कई बार यह देखा जा रहा है कि स्पेशल ट्रेनों को प्लेटफार्म खाली नहीं रहने की दशा में आउटर और जहां-तहां रोक दिया जा रहा है। यह ट्रेनें तीन से छह घंटे तक लेट हो रही हैं। 
विज्ञापन


गर्मी में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोच में पानी की कमी, कूलिंग की कमी और गंदगी से कोच पट जाते हैं। ऐसी शिकायतें रोजाना रेल अधिकारियों के पास पहुंच रही है। कैंट स्टेशन के दो नए प्लेटफार्म 10 और 11 से सिर्फ दो ही इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई गई, जनरल टिकट भी मिल रहा
स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों को 10 व 11 प्लेटफार्म से चलाया जाएगा। इस दिशा में काम हो रहा है। स्पेशल ट्रेनें अब यहीं से गुजरेंगी। इसके तहत प्लेटफार्म पर पेयजल, शौचालय, खानपान की दुकानें, कुर्सी, बेंच की व्यवस्था की जा रही है। अगले माह तक दो फास्ट फूड यूनिट भी खुल जाएगी। इसका टेंडर हो चुका है। तीसरे प्रवेश द्वार पर जनरल टिकट के लिए एटीवीएम की सुविधा दी गई है।

गर्मियों की छुट्टियों के लिए वाराणसी तक चलेगी ट्रेन

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने के लिए अगर ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पाया है तो अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सकता है।नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल से 30 जून तक दिल्ली से वाराणसी के बीच स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इस अवधि में यह ट्रेन 56 ट्रिप लगाएगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को और वाराणसी से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। दिल्ली से शाम 7:30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन 8:06 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद मुरादाबाद, लखनऊ होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी।

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 6:20 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन सुबह आठ बजे गाजियाबाद व 8:50 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंच जाएगी। दूसरी ट्रेन 30 अप्रैल से 27 जून तक आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी बिहार तक चलाई जाएगी।इनके अलावा कटरा से वाराणसी तक अप्रैल के अंतिम सप्ताह से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed