{"_id":"6127c0624775a80d6c6a6204","slug":"candidates-preparing-for-competition-including-ias-pcs-will-get-tablets-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आईएएस-पीसीएस सहित कंपटीशन की तैयारी वाले अभ्यर्थियों को मिलेंगे टैबलेट, करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आईएएस-पीसीएस सहित कंपटीशन की तैयारी वाले अभ्यर्थियों को मिलेंगे टैबलेट, करना होगा ये काम
Thu, 26 Aug 2021 09:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में टैबलेट के लिए 31 तक आवेदन कर सकते हैं। वाराणसी में निशुल्क प्रशिक्षण संत रविदास आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर, बड़ालालपुर एवं संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी, होलापुर में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को निशुल्क टैबलेट दिया जाएगा। निशुल्क प्रशिक्षण संत रविदास आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर, बड़ालालपुर एवं संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी, होलापुर में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उप निदेशक समाज कल्याण केएल गुप्ता ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें उक्त संस्थान से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर फोन गया है। जो कोर्स की फरवरी, 2021 एवं मार्च, 2021 में हुई ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर काउंसलिंग करा चुके हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन/ऑफलाइन निरंतर कक्षाएं कर रहे हो, वह हर हाल में 31 अगस्त तक दो फोटो, अंतिम शैक्षिक आहर्ता का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, तहसीलदार से निर्गत आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति बड़ा लालपुर स्थित संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा कर दें। 31 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन