फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates Given Option to Change 'Category' During BHU PG Counseling

Varanasi News: बीएचयू की पीजी काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को मिला 'श्रेणी' बदलने का विकल्प

Thu, 28 May 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Candidates Given Option to Change 'Category' During BHU PG Counseling
बीएचयू में पीजी काउंसिलिंग के दौरान केंद्रीय प्रवेश समिति ने आवेदकों को अपनी श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी) बदलने का विकल्प दे दिया है। कमेटी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी बदलनी है वे आवेदन पोर्टल पर माई श्रेणी इन्फॉर्मेशन हैज चेंज्ड, आई विश टू मैनुअली सेलेक्ट एप्लिकेबल श्रेणी के विकल्प पर क्लिक कर श्रेणी अपडेट कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फाइनल आवेदन फाइनल सबमिट नहीं किया है, वे अंतिम सबमिशन से पहले श्रेणी को बदल सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने सीट लॉक कर दी है, उन्हें यह सुविधा सिर्फ करेक्शन विंडो के दौरान मिलेगी। करेक्शन विंडो की तारीख रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद घोषित होगी। कमेटी ने यह भी बताया कि श्रेणी अपडेट करने की सुविधा सिर्फ एक बार ही दी जाएगी। सिर्फ पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही करेक्शन विंडो के दौरान बदलाव करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed