फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campus selection of 1130 student in IIT BHU and 270 waiting for jobs

IIT BHU: 1130 आईआईटीयंस का कैंपस सेलेक्शन, 270 को जॉब का इंतजार; पहली बार बढ़ाया गया समय

Sat, 20 Apr 2024 09:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:11 AM IST
सार

Varanasi News: जल्द ही सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को जॉब ऑफर मिल जाएंगे। कुछ छात्र ऐसे होते हैं, जो जॉब ऑफर ठुकराकर पढ़ाई करते हैं। परास्नातक के साथ ही पीएचडी करते हैं। कुछ कारोबार करने लगते हैं। स्वरोजगार अपनाकर रोजगार क्रिएट करते हैं।

विज्ञापन
Campus selection of 1130 student in IIT BHU and 270 waiting for jobs
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में अध्ययनरत शैक्षिक सत्र 2023-24 के 1130 छात्र-छात्राओं का कैंपस सेलेक्शन हो गया है, लेकिन अभी 270 विद्यार्थियों को जॉब का इंतजार है। यह पहला मौका है, जब कैंपस सेलेक्शन की प्रक्रिया 30 जून तक बढ़ाई गई है। इससे पहले मार्च या फिर अप्रैल में प्रक्रिया पूरी कर ली जाती थी। इस बार कुछ बड़ी राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्लेसमेंट करने नहीं आई हैं। इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में बीटेक, एमटेक, पीएचडी सहित अन्य पाठ्यक्रमों के करीब 1400 छात्र-छात्राओं ने कैंपस सेलेक्शन के लिए पंजीकरण कराया था। एक दिसंबर 2023 से प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई। आईआईटी से मिले आंकड़े के मुताबिक, अप्रैल के पहले सप्ताह तक 1130 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है।
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस के एक छात्र को देश की कंपनी एनके सिक्योरिटी ने सर्वाधिक 1.68 करोड़ रुपये का सालाना वेतन पैकेज ऑफर किया है। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने नौ छात्रों का सेलेक्शन किया है। अधिकतम सालाना वेतन पैकेज भी 77 लाख रुपये ऑफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल के को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच 1130 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। औसतन 22.62 लाख रुपये का सालाना वेतन पैकेज की जॉब ऑफर हुई है। नौ विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के ऑफर मिले हैं। अभी करीब 300 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट नहीं हो पाया है। इसलिए प्लेसमेंट की प्रक्रिया 30 जून तक बढ़ाई गई है।

प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक इस बार सार्वजनिक क्षेत्र की कई कंपनियों (पीएसयू) ने कैंपस सेलेक्शन में अपेक्षाकृत रुचि नहीं दिखाई है। इसी बीच लोकसभा चुनाव भी होने लगा। अब चुनाव के बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों के आने का अनुमान है। 

इंटर्नशिप का मानदेय मिलेगा
आईआईटी बीएचयू के इंटर्नशिप के लिए विद्यार्थियों को औसतन 98,597 और अधिकतम 4.5 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने का भरोसा राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने दिलाया है।


इन कंपनियों ने दिया जॉब ऑफर
आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं के लिए देश-विदेश की सैकड़ों कंपनियों ने रुचि दिखाई। इनमें से जिन कुछ प्रमुख कंपनियों ने प्लेसमेंट दिए। इनमें ओला, क्वालकॉम, नावी, एचएसबीसी, मीडिया नेट, ग्रो, एनके सिक्योरिटीज रिसर्च, फि्लपकार्ट, टाटा, गूगल, ओरैकल, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, भारत पेट्रोलियम, बजाज, सिप्ला आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed