फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Camera will keep an eye on cleanliness in 9 wards on the banks of Ganga

Varanasi News: गंगा किनारे के 9 वार्डों में सफाई पर होगी कैमरे की नजर

Tue, 20 Feb 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Camera will keep an eye on cleanliness in 9 wards on the banks of Ganga
वाराणसी। गंगा घाटों से सटे 9 वार्डों के 274 बीटों में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। यहां कूड़ा उठान की ऑनलाइन निगरानी स्मार्ट सिटी के कैमरे के जरिये कंट्रोल रूम से की जाएगी। खाली प्लाॅटों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


राजघाट, प्रह्लाद घाट, बिंदु माधव, कालभैरव, दशाश्वमेध, बंगाली टोला, बागाहाड़ा, शिवाला एवं नगवां वार्डों में सफाई व्यवस्था और कूड़े के उठान को स्मार्ट बनाया जाएगा। पहले चरण में इन वार्डों का चयन किया गया है। बाद में इसे सभी 100 वार्डों में लागू किया जाएगा। इन वार्डों में हर 500 मीटर पर 274 बीटों का बीटमैप तैयार किया गया है। सफाई कर्मचारियों की शिफ्टवार तैनाती कर दी गई है। इन वार्डों में रहने वाले 8416 नागरिकों का मोबाइल नंबर लिया गया है, इनमें से 1818 नागरिकों से फीडबैक भी लिया गया है।
विज्ञापन


प्लाॅटों पर चस्पा होगी नोटिस, जांच टीम गठित

खाली प्लाॅटों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी है। वे कूड़ा फेंकने वाले प्लाॅट का फोटो संलग्न कर राजस्व विभाग को उपलब्ध कराएंगे। राजस्व विभाग प्लाॅट मालिक को नोटिस देगा। वीडीए को पत्र भेजेगा कि भविष्य में इस प्लाॅट पर किसी भी प्रकार की एनओसी न दी जाए। इसके लिए अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक की जांच टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed