फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CAG demand five years record of varanasi nagar nigam

वाराणसी नगर निगम पर कैग की नजर, पांच वर्षों का ब्योरा किया तलब

Thu, 08 Feb 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 08 Feb 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
CAG demand five years record of varanasi nagar nigam
तीन सदस्यीय टीम ने नगर आयुक्त से मिलकर लिया विवरण - फोटो : self
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) इलाहाबाद की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को ब्योरा खंगालने वाराणसी नगर निगम पहुंची। टीम के अधिकारियों ने नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से मिलकर विकास कार्यों पर खर्च का विवरण तलब किया है। दोपहर में पहुंची टीम ने निर्धारित प्रोफार्मा भी सीएफओ शिवेंद्र सिंह को मुहैया कराया है। इसी में पूरा विवरण दर्ज कर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


दिल्ली मुख्यालय के आदेश पर टीम दोपहर में नगर निगम कार्यालय पहुंची। नगर आयुक्त डॉ नितिन बंसल ने बताया कि कैग की टीम ने वर्ष 2012 से 2017 तक का विवरण मांगा है। टीम को आय-व्यय केसाथ ही अब तक विकास कार्यों पर खर्च हुई धनराशि का विवरण भी शामिल है।
विज्ञापन


टीम को नगर निगम की सम्पत्तियो तथा गृहकर के राजस्व व नगर निगम निधि का ब्योरा भी दिया जाएगा। कैग टीम की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रोफार्मा को सभी अनुभागों में दे दिया गया है। साथ ही उनसे विवरण दर्ज कर लेखा विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सभी जानकारियां टीम को मुहैया करा दी जाएंगी। बुधवार को इलाहाबाद से लेखाधिकारी रमेश चंद्र के नेतृत्व में सीनियर ऑडिटर एमपी यादव व सहायक लेखाधिकारी एसके श्रीवास्तव की टीम दोपहर में नगर निगम पहुंची। वहां नगर आयुक्त से मिलकर विवरण मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed