फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cadets learned the skills of firing, map reading, and disaster management.

Varanasi News: कैडेट्स ने फायरिंग, मैप रीडिंग और आपदा प्रबंधन के गुर जाने

Mon, 25 May 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cadets learned the skills of firing, map reading, and disaster management.
91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन एक विद्यालय में शनिवार को हुआ। इस शिविर में 100 से ज्यादा कैडेट्स ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान उन्हें फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, ट्रैफिक कंट्रोल, आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ सेशन, एसएसबी विशेष कक्षाएं और नेतृत्व विकास संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कैंप का मुख्य आकर्षण फायरिंग प्रशिक्षण रहा। इसमें सभी कैडेट्स को हथियार संचालन और निशानेबाजी का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। इसके अलावा भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। शिविर के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) ने कहा कि इन 10 दिनों में प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभव को अपने जीवन में आत्मसात करें। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान से समापन हुआ। मौके पर एओ कर्नल सुखबीर पूनिया, कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा, कैप्टन कामेश सिंह, चीफ ऑफिसर अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed