फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet Ministers Swami Prasad Maurya in Ballia targeted to Akhilesh Yadav Rahul Gandhi and Mamta Banerjee

बलिया में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- अखिलेश के पैरों तले राजनीतिक जमीन खिसक गई है

Mon, 25 Jan 2021 08:54 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 25 Jan 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Ministers Swami Prasad Maurya in Ballia targeted to Akhilesh Yadav Rahul Gandhi and Mamta Banerjee
बैरिया कस्बा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को बलिया में थे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किया है। अखिलेश के पैरों के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसक गई है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना जनाधार खिसकता देख हताश हो गई हैं। वहां की जनता ने मन बना लिया है कि अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।  

विज्ञापन


बैरिया में सोमवार को एक कार्यक्रम में आए स्वामी प्रसाद मौर्य पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किया है। अखिलेश के पैरों के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसक गई है। 2022 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कहा, पांच वर्षों में गन्ना किसानों को अखिलेश सरकार ने केवल 15 करोड़ का भुगतान किया था।

विज्ञापन

हमारी सरकार अब तक एक लाख 22 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। प्रधानमंत्री हमेशा किसानों की चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री भी उसी मार्ग पर चल रहे हैं। आज माफिया, गुंडा, अपराधी या तो जेल में हैं या राज्य से बाहर चले गए। योगी सरकार ने कठिन परिश्रम से यूपी को विकास के मार्ग पर प्रशस्त किया है। अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने के मार्ग पर अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। बहुसंख्यक हिंदुओं के हितों की अनदेखी हो रही है। वहां की जनता ने मन बना लिया है कि अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।

लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप जय श्री राम बोलते हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य 

बेल्थरारोड में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा कि वह सभी की भावनाओं का यथोचित सम्मान करें। लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान करना पड़ता है। लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप प्रणाम, जय श्री राम, नमो बुद्धाय आदि बोलते हैं। इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। कहा, योगी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में 15 लाख लोगों को नौकरी देकर रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को मौर्य पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, अखिलेश यादव को अपनी सरकार का जंगलराज और गुंडाराज याद आ रहा है। स्पष्ट किया कि योगी राज में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए मौर्य ने कहा कि राहुल को मोदी सरकार पर प्रहार करने से पहले अपने दामन में झांकना चाहिए। देश की जनता चुनाव में योग्य और अयोग्य को लेकर फैसला कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed