फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet Minister found buzzing drains, Municipal Commissioner took class

Varanasi News: कैबिनेट मंत्री को मिलीं बजबजाती नालियां, नगर आयुक्त की लगाई क्लास

Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister found buzzing drains, Municipal Commissioner took class
प्रभारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण में मलदहिया मलिन बस्ती चमाचम... पूछा रोज होता है चूने का छिड़काव या केवल आज हुआ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी दौरे पर आए जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण में नगर निगम की पोल खुल गई। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की क्लास लगाई। शुक्रवार को छोटी मलदहिया स्थित मलिन बस्ती की साफ सफाई और चूने का छिड़काव देखकर कैबिनेट मंत्री ने भाजपा नेताओं से पूछा ये रोज होता है या हमारे आने पर हुआ। इसपर भाजपा नेताओं ने निगम की कलई खोल दी।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री को लेकर भाजपा नेता शिवपुर स्थित कांशीराम आवास योजना की मलिन बस्ती में पहुंच गए। यहां बजबजाती नालियां और सफाई नदारद मिली। इससे खफा कैबिनेट मंत्री ने नगर आयुक्त को डांटा। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि सीवर, सफाई, सड़क की व्यवस्था सुधारें। सभी विभागों के साथ बैठक कर यहां की समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेताओं में अरुण सिंह, बलराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, विपिन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री ने अपनी मां के नाम पर लगाया एक पेड़
साकेत नगर पार्क नंबर एक में आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री ने मां शांति देवी के नाम पर मौलश्री का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लोकसभा जिले के प्रभारी होने के नाते उनका लक्ष्य है कि काशी के प्रत्येक इलाके में पौधरोपण हो। भावी पीढ़ी को स्वस्थ रखने एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण स्वयं करते हुए अन्य को भी प्रेरित करना चाहिए। इसको सुरक्षित रखने का जिम्मा स्थानीय निवासियों का है। क्योंकि इसका लाभ उन्हीं को मिलना है। इस दौरान कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता, मनोज यादव, आकाश मिश्रा, नवीन कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के संसदीय कार्यालय में महिला ने कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार
कैबिनेट मंत्री जवाहर नगर स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां पहुंची एक महिला ने गुहार लगाई कि उसे क्षेत्र के दबंग सीवर कनेक्शन नहीं जोड़ने दे रहे हैं। इस पर मंत्री ने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि महिला की समस्या का समाधान कराएं।


नगर निगम के स्वच्छता स्टॉल को सराया
कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के स्वच्छता स्टॉल की सराहना की। मेयर अशोक कुमार तिवारी स्टॉल पर कैबिनेट मंत्री को लेकर आए। उन्हें कपड़े के झोले, कांच के बोतल को आकर्षक रंगों से सजावट कर उपयोगी बनाना, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए सुझाव, घर घर से कूड़ा उठान, कूड़े के पृथकीकरण के बारे में प्रीति सिंह ने जानकारी दी। यहां स्वच्छांजलि कूड़ा बाजार फाउंडेशन से गौरव मिश्रा, होप वेलफेयर ट्रस्ट से नितेश जायसवाल, वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (आयोजक यूनिवर्सल फाउंडेशन) से क्षितिज जायसवाल ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed