{"_id":"6086fd2e8ebc3e8daa003795","slug":"cabinet-minister-anil-rajbhar-ventures-into-battle-against-corona-wearing-ppe-kit-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पीपीई किट पहनकर खुद मोर्चा संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पीपीई किट पहनकर खुद मोर्चा संभाला
Mon, 26 Apr 2021 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे मंत्री अनिल राजभर ने पीपीई किट पहनकर किया सैनिटाइजेशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना के खिलाफ जंग में जहां फ्रंट लाइन वर्कर अपने काम में लगे हैं, वहीं कैबिनेट मंत्री ने भी सोमवार को अपनी भागीदारी निभाई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को शिवपुर के सोयेपुर ग्रामसभा की बस्तियों में सैनिटाइजेशन का काम किया। मंत्री अनिल राजभर संक्रमित इलाकों में पीपीई किट पहनकर खुद मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा की कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर दिन हजारों नए मरीज प्रदेश में सामने आ रहे हैं। इसके बचाव और इलाज के लिए सरकार तमाम व्यवस्थाएं कर ही रहीं हैं, लेकिन हमें खुद सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जब तक आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न जाएं। मंगलवार को तिलमपुर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर जिला मंत्री शिवानंद राय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजभर, अशोक प्रजापति, अमित पांडेय, रामाश्रय प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन