फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet Minister Anil rajbhar gave advice to Om Prakash Rajbhar matter is controversial statement

UP Politics: ओपी राजभर को कैबिनेट मंत्री अनिल ने दी नसीहत, बोले- बयान निराशाजनक है; ये समीक्षा का वक्त

Sat, 15 Jun 2024 04:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 04:32 PM IST
सार

Varanasi News: सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर के बयान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश को नसीहत दी है। वह शनिवार को वाराणसी आए थे। यहां उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनावी परिणाम के समीक्षा का समय है।

विज्ञापन
Cabinet Minister Anil rajbhar gave advice to Om Prakash Rajbhar matter is controversial statement
ओम प्रकाश राजभर और अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अनिल राजभर ने पलटवार किया है। अनिल ने ओपी राजभर को नसीहत दी है। काह कि उनके बेटे को जो वोट मिला है, वो बीजेपी का वोट है। ओपी से राजभर समाज के लोग क्यों दूर गए। इस पर ओपी राजभर को विचार करना चाहिए

विज्ञापन


कहा कि ओपी राजभर खुद अपनी विधानसभा नहीं बचा सकें। जहूराबाद से निर्दल प्रत्याशी लीलावती राजभर को 45 हजार वोट मिले। एनडीए के प्रत्याशी वहां से 15 हजार वोटों से हर गए। खबर में बने रहने के लिए इस तरह बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये वक्त ईमानदारी से हार की समीक्षा करने का है। ओपी राजभर को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए, जो विरोधी बोल रहे हैं। आज पूरी दुनिया मोदी जी को बधाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा प्रमुख के पुत्र ने वायरल वीडियो का किया खंडन

एक दिन पहले रसड़ा के मीरनगंज स्थित कार्यालय पर हुई सुभासपा की समीक्षा बैठक में पार्टी सुप्रीमो एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से घोसी लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी और योगी सरकार पर फोड़ने संबंधी वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मचा है।

वीडियो वायरल होने के कुछ ही समय बाद ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरुण राजभर ने एक वीडियो जारी कर इस समाचार का खंडन किया। उन्होंने ऐसे किसी बयान को सिरे से खारिज किया। कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

इस वीडियो को कट-पेस्ट और एडिट करके चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार के विकास के एजेंडे को लेकर घोसी में चुनाव लड़ा। जनता ने बहुत ही असीमित प्यार और दुलार दिया। इसीलिए नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 

कहा कि विरोधियों को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने संविधान खत्म होने का ड्रामा किया, आरक्षण खत्म होने का ड्रामा किया, इसके बाद में भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। इसलिए उनकी ओर से ऐसी साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed