फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshat became Kashi first internationally rated differently-abled chess player by winning silver medal

शतरंज चैंपियनशिप: अक्षत रजत पदक जीत बने काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय रेटेड दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी, 5.5 अंक मिले

Fri, 03 Jul 2026 01:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 01:53 PM IST
सार

Varanasi News: राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर अक्षत काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय रेटेड दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी बन गए। उनकी स्टैंडर्ड फिडे रेटिंग 1622 हो गई है।
 

विज्ञापन
Akshat became Kashi first internationally rated differently-abled chess player  by winning silver medal
दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के अक्षत राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर पहली बार फिडे अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिव्यांग वर्ग की प्रतियोगिता में हासिल की है। उनकी स्टैंडर्ड फिडे रेटिंग 1622 हो गई है।
विज्ञापन


अक्षत ने जबलपुर में हुई प्रतियोगिता में नौ में से 5.5 अंक अर्जित किए। उन्हें 7,500 रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। एक ही टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करना खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। अक्षत सिगरा के निवासी है। उन्होंने पांच रेटेड खिलाड़ियों को हराया और एक से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


फिडे रेटिंग का महत्व
फिडे अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल करना किसी भी शतरंज खिलाड़ी के लिए एक सपने की तरह होता है। यह खिलाड़ी की वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित करने में मदद करता है। अक्षत ने अपनी पहली रेटिंग 1622 पाकर यह मुकाम हासिल किया। यह उपलब्धि आगामी शतरंज प्रतियोगिताओं में उनका हौसला बढ़ाएगी। वह इसे बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिज्ञान को मिला 1568 फिडे रेटिंग
वाराणसी के सामनेघाट निवासी अभिज्ञान मिश्र ने अपनी रेटिंग में सुधार किया और पहली बार 1576 फिडे रेटिंग हासिल की है। उन्होंने अपनी पहले की रेटिंग 1576 प्रदर्शन रेटिंग के साथ अपनी पहली फिडे रैपिड रेटिंग 1568 प्राप्त की है। उनके प्रदर्शन पर वाराणसी शतरंज संघ के सचिव विजय, तुषार सारस्वत, अमन वर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed