फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessmen dominate in modi govt

मोदी सरकार में पूंजीपतियों का बोलबाला

Tue, 17 Feb 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Tue, 17 Feb 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Businessmen dominate in modi govt
भूमि अधिग्रहण कानून के मौजूदा मसौदे के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के अगुवा केएन गोविंदाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके विरोधियों के मंच से हुंकार भरी। कहा कि मोदी सरकार में पूंजीपतियों का बोलबाला है। केंद्र सरकार ने मुठ्ठी भर पूंजीपतियों के दबाव में भूमि अधिग्रहण कानून में ऐसा बदलाव किया है जिससे आने वाले दिनों में खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। यहां वरुणा पूल स्थित शास्त्री घाट पर चल रहे पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन में चौथे दिन गोविंदाचार्य ने केंद्र सरकार पर हल्ला बोला।
विज्ञापन


गोविंदाचार्य ने लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसान आंदोलन में शामिल होने की अपील की। कहा कि किसानों के हित में ही देश का हित छिपा हुआ है। आज भी 70 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं लेकिन लागत महंगी और उत्पाद सस्ता होने  के कारण किसान कर्ज के बोझ से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कहा कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते पूर्वांचल की कई चीनी मीलों पर ताला लटक गया। किसानों के जीवन में आर्थिक सुधार की दृष्टि से गन्ना की खेती महत्वपूर्ण है। बंद चीनी मिलों को चालू किया जाना चाहिए। कहा कि भूमि अधिग्रहण का मौजूदा कानून ऐसा है कि किसानों को अपनी जमीन बचा पाना मुश्कि ल होगा।
विज्ञापन


सीपीआई के सचिव डा. गिरिश शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल के विकास का मामला सभी जनप्रतिनिधियों से जुड़ा है। विकास से जुड़े मुद्दे दल, जाति, संप्रदाय और राजनीति से ऊपर है। सभा को जयराम सिंह, राजेंद्र यादव, विनय राय, देवेंद्र मिश्र, अखिलेश राय, राजदेव यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। धरने के अंतिम दिन मंगलवार को 12 बजे के बाद सभी किसान स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed