वाराणसी: सीएम योगी को ज्ञापन देने गए व्यापारी नेता को पुलिस ने थाने पर बिठाया, विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे व्यापारी नेता राकेश जैन को पुलिस ने थाने पर बिठा लिया। राकेश जैन ने इंस्पेक्टर कैंट पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई को गलत बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सर्किट हाउस में मिलकर ज्ञापन देने गए व्यापारी नेता राकेश जैन को पुलिस ने थाने पर बिठा लिया। उधर इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में व्यापारी भी पहुंच गए और इसके विरोध में नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। इधर व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने राकेश जैन को थाने से छोड़ दिया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन संजय गांधी मार्केट के व्यापारियों के साथ सीएम से मिलने पहुंचे। बताया कि यहां गेट पर तैनात पुलिसकर्मी को विजिटिंग कार्ड देकर अंदर भेजने की बात कही, इस पर पुलिसवालों ने मना करते हुए सड़क पार बनी बैरिकेडिंग के अंदर जाने को बोला।
इंस्पेक्टर कैंट पर दुर्व्यवहार का आरोप
बताया कि बैरीकेडिंग के पास जब बैठने की जगह नहीं मिली तो वहीं जमीन पर बैठ गए कि बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ जाएगी। राकेश जैन ने इंस्पेक्टर कैंट पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संजय गांधी मार्केट की दुकानों को करीब 30 महीने पहले तोड़ा गया।
तब छह माह के भीतर उसी साइज का दुकान देने का वायदा भी किया गया था लेकिन प्रशासन ने उस वायदे को पूरा नहीं किया। जो दुकान मिल रही है, वह छोटी भी है और शौचालय के ठीक बगल में है। व्यापार मंडल के महामंत्री राम भरत ओझा ने कहा कि इंस्पेक्टर कैंट ने व्यापारियों संग अपराधियों जैसा व्यवहार किया, इसके विरोध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से मिलेगा और मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान शेषपाल गर्ग, रवि जायसवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, राजेश यादव, संजय जायसवाल ,दिनेश चौरसिया, नारायण डी के, अनिल जैन रमेश केसरी, राजू बाजोरिया, विजय नारायण कपूर आदि मौजूद रहे।