फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman shot and robbed Accused of Rogue arrested in Varanasi

वाराणसी में व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 11:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 16 Jan 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Businessman shot and robbed Accused of Rogue arrested in Varanasi
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के मच्छोदरी इलाके में 9 दिसंबर को गोली मारकर घी-तेल व्यापारी से 50 हजार लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। हरतीरथ चौराहे के पास गिरफ्तार कतुआपुरा निवासी मनोज यादव उर्फ पुलपुल डान के कब्जे से पुलिस ने लूट के 2140 रुपये, बाइक, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के दौरान लूट मामले में वांछित दो अन्य बदमाशों के बारे में अहम जानकारी मिली। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय को सूचना मिली कि घी-तेल व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल को गोली मारकर 50 हजार लूटने वाले बदमाश हरतीरथ चौराहे के पास किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से मौजूद है।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला कि लूट को अंजाम देने के लिए कतुआपुरा निवासी सुनील यादव, हरतीरथ निवासी आकाश यादव सहित एक अज्ञात के संग योजना बनाई गई। दो दिन तक व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल की रेकी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed