{"_id":"5e209f798ebc3e7da465067a","slug":"businessman-shot-and-robbed-accused-of-rogue-arrested-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
Thu, 16 Jan 2020 11:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के मच्छोदरी इलाके में 9 दिसंबर को गोली मारकर घी-तेल व्यापारी से 50 हजार लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। हरतीरथ चौराहे के पास गिरफ्तार कतुआपुरा निवासी मनोज यादव उर्फ पुलपुल डान के कब्जे से पुलिस ने लूट के 2140 रुपये, बाइक, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के दौरान लूट मामले में वांछित दो अन्य बदमाशों के बारे में अहम जानकारी मिली। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय को सूचना मिली कि घी-तेल व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल को गोली मारकर 50 हजार लूटने वाले बदमाश हरतीरथ चौराहे के पास किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से मौजूद है।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला कि लूट को अंजाम देने के लिए कतुआपुरा निवासी सुनील यादव, हरतीरथ निवासी आकाश यादव सहित एक अज्ञात के संग योजना बनाई गई। दो दिन तक व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल की रेकी की गई थी।
विज्ञापन