फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   businessman shopkeepers protest strike against demolish of shop house in vishwanath road varanasi

काशी विश्वनाथ गली के रेडजोन में तोड़ी दुकानें, दुकानदार धरने पर बैठे

Sat, 12 Oct 2019 02:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Oct 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
businessman shopkeepers protest strike against demolish of shop house in vishwanath road varanasi
दुकानों के सामने हुई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ गली में बीती रात मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने रेड जोन की दुकानों के शटर तोड़ दिए। सुबह पहुंचे दुकानदार तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इन्हीं सबको लेकर कल रात मंदिर प्रशासन ने सभी दुकानों को क्षतिग्रस्त किया। शटर को तोड़कर उनके सामानों को नुकसान पहुंचाया। 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया गया लेकिन पहले उन पुलिस को भी रेड जोन में जाने से रोक दिया गया। व्यापारियों में जबरदस्त रोष है। दुकानदार एकजुट होकर प्रेस कांफ्रेंस के बाद एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


दुकानदार इस विरोध में धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि रेड जोन में कुछ मकान, मंदिर प्रशासन ने खरीदे हैं, जिसका ध्वस्तीकरण करना था और ब्रह्मेश्वर मंदिर के नीचे 2 दुकान हैं, उन्हें भी गिराना था। रेड जोन के दुकानदारों ने जो अपने मकान और दुकान नहीं दिए हैं, उनके ऊपर नाजायज दबाव बनाकर उनकी प्रॉपर्टी को हथियाना चाहते थे। उसी के विरोध में व्यापारी धरने पर बैठे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed