{"_id":"5a7b3b454f1c1baa1b8b6296","slug":"businessman-eat-poison-in-poilce-station-due-to-torture","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीड़न से तंग व्यापारी ने थाने में खाया जहर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उत्पीड़न से तंग व्यापारी ने थाने में खाया जहर, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
एक दरोगा पर एक लाख मांगने का आरोप
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर मिर्जापुर निवासी एक व्यापारी ने बुधवार को थाने में दरोगा के सामने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। घर वालों का आरोप है कि दरोगा उसे छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उत्पीड़न कर रहा था। इससे तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय घंटाघर निवासी बर्तन व्यापारी घनश्याम केशरी ने चार वर्ष पूर्व सुल्तानपुर निवासी एक व्यापारी से बर्तन खरीदे थे। उसका कुछ पैसा बकाया है।
उसकी वसूली के लिए वह व्यापारी बार बार मिर्जापुर आ रहा था, लेकिन घनश्याम पैसा दे नहीं पा रहा था। इस पर सुल्तानपुर निवासी व्यापारी ने पुलिस का सहारा लिया। क्राइम ब्रांच टीम के एक दरोगा से संपर्क किया तो उसने पैसा दिलाने का ठेका ले लिया।
विज्ञापन
पिछले दिनों दरोगा घनश्याम के घर पहुंचे तो पता चला कि उसने मड़िहान में दुकान की है। दरोगा सुल्तानपुर निवासी व्यापारी के साथ मड़िहान पहुंच गया। क्राइम ब्रांच दरोगा के निर्देश पर एक सिपाही घनश्याम को दुकान से बुलाकर थाने में ले गया।

बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
व्यापारी घनश्याम केसरी ने बताया कि दरोगा सुल्तानपुर निवासी व्यापारी के पैसे चुकता करने के साथ एक लाख अतिरिक्त मांग करने लगा। इतना पैसा देने से असमर्थता जताने पर दरोगा के साथ मौजूद दो-तीन सिपाही उसे धमकी देने लगे।
पुलिस जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसने जेब से जहर की पुड़िया निकाल कर मुंह में डाल ली। पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया। भर्ती कराने के बाद दरोगा भाग निकला।
जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मड़िहान अस्पताल में व्यापारी और उसके परिजनों से बातचीत की। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, एके सिंह ने कहा कि व्यापारी के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी। प्रथम दृष्टया जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी।