{"_id":"647dd3ec0a995aad550229ca","slug":"bus-service-started-from-airport-terminal-building-to-cantt-varanasi-news-c-20-vns1013-238767-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयरपोर्ट टर्मिनल भवन से कैंट के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयरपोर्ट टर्मिनल भवन से कैंट के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
फोटो
पर्यावरण दिवस पर मछली शहर के सांसद ने झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। रोडवेज प्रशासन की पहल पर एयरपोर्ट टर्मिनल भवन से कैंट स्टेशन तक के लिए ई-बस सेवा की शुरुआत सोमवार को हो गई। मछली शहर से भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एयरपोर्ट से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब यात्री 100 रुपये में एयरपोर्ट से कैंट की यात्रा कर सकेंगे।
बीपी सरोज ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के साथ यात्रियों को सुविधा की सौगत है। इससे जहां एक ओर यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी, वहीं दूसरी ओर से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। इस सेवा के शुरू होने पर यात्रियों को रोडवेज की बस पकड़ने के लिए एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से बाबतपुर चौराहा तक पैदल या ऑटो से नहीं जाना पड़ेगा। ई-बस की सुविधा यात्रियों को हर आधे घंटे के अंतराल पर मिलेगी। अभी तक सुविधा कैंट स्टेशन से एयरपोर्ट मुख्य गेट तक ही संचालित हो रही थी। इस मौके पर एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा, सीआईएसएफ के अजय कुमार, एटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक अजय कुमार पाठक, शक्ति शरण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
टर्मिनल तक बस सेवा वाला देश का पहला एयरपोर्ट
एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक बाबतपुर देश का पहला एयरपोर्ट है जहां टर्मिनल तक बस सेवा शुरू की गइ्र है। यात्री बस के जरिये सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट के बाहर वाहनों के लिए नहीं भटकना होगा। यात्री कैंट रोडवेज से सीधे बाबतपुर और बाबतपुर से बस में सवार होकर कैंट रोडवेज पहुंचेंगे।