फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus runs over contractor Roadblock follows death ACP arrives police force colleague critical condition

बस ने ठेकेदार को कुचला: मौत के बाद दो घंटे तक चक्काजाम, पुलिस बल के साथ पहुंचीं एसीपी; साथी की हालत गंभीर

Wed, 23 Sep 2026 10:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 23 Sep 2026 10:36 PM IST
सार

शिवपुर के सुद्धिपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार बीटेक शिक्षित ठेकेदार अनुज पटेल (34) की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गिलट बाजार-बाबतपुर मार्ग पर करीब दो घंटे चक्काजाम किया। एसीपी प्रज्ञा पाठक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
Bus runs over contractor Roadblock follows death ACP arrives police force colleague critical condition
अनुज पटेल की फाइल फोटो और चक्काजाम करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवपुर के सुद्धिपुर गांव के पास गिलट बाजार-बाबतपुर मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवा ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे में 34 वर्षीय अनुज पटेल की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन




सुद्धिपुर निवासी अनुज पटेल (34) पुत्र अमरनाथ सिंह बुधवार शाम बाइक से गिलट बाजार की ओर से अपने घर लौट रहे थे। सुद्धिपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अनुज की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर गिलट बाजार-बाबतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

सूचना पर एसीपी प्रज्ञा पाठक और शिवपुर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से जाम समाप्त कराकर यातायात बहाल कराने की कोशिश की जाती रही।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनुज पटेल बीटेक शिक्षित थे और अपने पिता अमरनाथ सिंह के साथ भवन निर्माण की ठेकेदारी का काम संभालते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई का नाम अनुराग है। अनुज के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सुद्धिपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed