{"_id":"5c29f4a6bdec2256b262eb53","slug":"bus-driver-and-conductor-will-wear-uniforms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्दीं में नजर आएंगे परिवहन निगम के चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दीं में नजर आएंगे परिवहन निगम के चालक-परिचालक
Tue, 01 Jan 2019 10:30 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में अर्धकुंभ और वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच यात्रियों में विश्वास जमाने को लेकर परिवहन निगम गंभीरता दिखा रहा है।
इसके लिए निगम ने अपने सभी बसों के चालक-परिचालकों को हरहाल में वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का फरमान जारी किया है। इतना ही नहीं पहली बार संविदा कर्मियों को भी वर्दी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
इसके लिए सभी डिपो के एआरएम को निर्देशित भी कर दिया गया है कि वे एक सप्ताह में इस व्यवस्था को सुनिश्चित करा दें। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए निगम ने स्थायी बस चालकों और परिचालकों को वर्दी में रहने का आदेश दिया है। इसके लिए वर्दी का रंग खाकी और स्लेटी भी तय किया है, लेकिन वे वर्दी में नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, प्रयागराज में शुरू हो रहे अर्धकुंभ और वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों में जुटे निगम ने इसे गंभीरता से लिया है। साथ ही अब सभी संविदा कर्मचारियों को वर्दी देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इनका कहना है
वाराणसी के आरएम केके शर्मा का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले ही नियमित चालकों को वर्दी उपलब्ध कराई गई थी। निगम के नये आदेश के मुताबिक अब संविदा पर तैनात बस चालकों और परिचालकों को भी वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके लिए सभी एआरएम को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह में चालक-परिचालकों को वर्दी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि यात्रियों को उन्हें पहचानने में किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े।