फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus collides with Bolero, six injured

बस ने बोलेरो में मारी टक्कर, छह घायल

Thu, 17 Mar 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with Bolero, six injured
हलिया थाने के रीवा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ और ब्रह्म बाबा मंदिर के बीच बृहस्पतिवार को देर शाम शाम बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया। उधर, टक्कर के बाद रीवा मध्यप्रदेश की ओर जा रही बस को दुर्घटना से नाराज लोगों ने लहुरियादह में रोककर चालक को मारा-पीटा और बस में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम एक ही परिवार के लोग गड़बड़ा शीतला धाम से मुंडन कराकर एक बोलेरो से वापस लहुरियादह जा रहे थे। रास्ते में ड्रमंड घाटी में पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बोलेरो में धक्का मार दिया। इस हादसे में हलिया थाना क्षेत्र के लहुरियादह निवासी श्याम बाबू यादव (35) पुत्र जीवनलाल यादव छोटिया यादव (55) पत्नी जीवनलाल यादव, ममता यादव (34) पत्नी श्याम बाबू यादव, साधना (5) पुत्री श्याम बाबू यादव, सचिन यादव (8) पुत्र श्याम बाबू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया । साथ ही दुर्घटना से नाराज लोगों को समझाकर शांत कराने के बाद बस तथा उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बस को पुलिस की अभिरक्षा में लहुरियादह में खड़ा कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ लालगंज तथा प्रभारी निरीक्षक हलिया भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed