फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Burglars stabbed three brothers into the shop

दुकान में घुसकर बदमाशों ने तीन भाइयों को मारा चाकू, गंभीर, दो हमलावरों को पकड़ लोगों ने की पिटाई

Wed, 10 Jun 2020 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Burglars stabbed three brothers into the shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा बाजार में किराने की दुकान में घुसकर बुधवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक सवार छह बदमाशों ने दुकानदार के तीन बेटों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चट़्टी के लोगों ने दो हमलावरों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इसमें हमलावर भी घायल हो गए। पांचों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य हमलावर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन


 इटौरा बाजार निवासी छोटे गुप्ता की किराने की दुकान है। बगल में आटा चक्की भी चलती है। शाम लगभग पांच बजे दो बाइक से छह युवक आए। बाइक सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर सभी छोटे की दुकान में घुस गए। दुकान पर छोटे की पत्नी सविता बैठी थी। बदमाशों ने सबिता से अनायास ही बहस शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका लड़का राजन दुकान में आया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बचाव के लिए राजन के भाई सचिन और अनुज आटा चक्की में से आए तो बदमाशों ने  उन्हें भी पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों और उसकी मां की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने दो हमलावर को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच छोटे गुप्ता ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों घायलों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष के घायल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव निवासी राम बिलास राजभर और दूसरा रुपेश राम है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर लिखे जाने की कवायद की जा रही थी। मौके पर सीओ आरपीएस यादव और थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे थे। सीओ ने कहा कि दूसरे पक्ष के एक युवक को भी पीठ में चाकू लगा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed