{"_id":"586e51a14f1c1b945d159ac6","slug":"bumper-yield-of-tomatoes-in-mirzapur-but-no-any-customers-farmers-are-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: टमाटर की बंपर पैदावार पर खरीदारी नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: टमाटर की बंपर पैदावार पर खरीदारी नहीं, किसान परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
उचित दाम नहीं मिलने से किसानों को भारी नुकसान
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के किसान इस बार टमाटर की बंपर उपज होने के बाद भी परेशान हैं। ब्लॉक राजगढ़ के कई गांवों में इस बार टमाटर की अच्छी पैदावार होने के बावजूद खरीदार नजर नहीं आ रहे हैं।
इससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यहां के टमाटर की देश-विदेशों में धूम रहती थी लेकिन वर्तमान में टमाटर का रेट इतना गिर गया है कि टमाटर थोक रेट एक रुपया किलो के हिसाब से बिक रहा है, जिससे किसानों को टमाटर की तुड़ाई ही नहीं निकल पा रही है।
किसानों ने बैंकों व साहूकारों से कर्ज लेकर किसी तरह टमाटर की खेती की थी, लेकिन अब रेट काफी नीचे गिरने से उसकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। ब्लॉक के राजगढ़, ददरा, करौंदा, कूड़ी, निकरिका, दरवान, भवानीपुर, चौखड़ा, रामपुर, खोराडीह आदि इलाके में करीब सौ एकड़ खेत में टमाटर की खेती की गई है।
विज्ञापन
टमाटर कच्चा होता है अगर समय से उसकी बिक्री नहीं की गई तो वह खराब हो जाता है, जिससे किसान चिंतित हैं।
किसान खेत में लगे पौधों से टमाटर को तोड़वाने से कतरा रहे हैं कि उनको तुड़ाई की लागत भी नहीं निकल पाएगी।
अगर खेत से टमाटर तोड़ कर नहीं बेचा गया तो वह खेत में भी बर्बाद हो जाएगा। किसान टमाटर तोड़ कर जगह-जगह ढेर लगाए हैं, लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है।
खरीदार इक्का-दुक्का आ रहे हैं और जो आ भी रहे हैं वह उधार मांग रहे हैं, ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
किसान गोविंद सिंह, जोखन मौर्य, भरत मौर्य, अर्जुन सिंह, निलेश सिंह, रतन कुमार, जगदीश, राजेंद्र प्रसाद आदि किसानों का कहना है कि इस बार टमाटर की खेती से अच्छी इनकम होने की उम्मीद थी, लेकिन टमाटर के बाहर आपूर्ति नहीं किए जाने से किसान परेशान हैं।
यदि यही स्थिति बनी रही तो किसानों की स्थित अत्यंत खराब हो जाएगी।