फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullying to Varanasi police by telling the cabinet minister PRO arrested the fraudster of Mirzapur

कैबिनेट मंत्री का पीआरओ बताकर पुलिस को दी धौंस, मिर्जापुर का जालसाज गिरफ्तार

Fri, 26 Mar 2021 03:08 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 26 Mar 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Bullying to Varanasi police by telling the cabinet minister PRO arrested the fraudster of Mirzapur
पुलिस की गिरफ्त में दिनेश मौर्य।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पीआरओ बताकर वाराणसी के कप्तान के सीयूजी मोबाइल नंबर पर रौब झाड़ना एक जालसाज को महंगा पड़ गया। कप्तान के पीआरओ इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतीय की तहरीर के आधार पर मिर्जापुर के कछवां थाने के गोधना निवासी दिनेश मौर्य के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बुधवार की शाम वह कैंप कार्यालय में विभागीय कामकाज निपटा रहे थे। उसी दौरान उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पीआरओ दिनेश मौर्य बताया। इसके साथ ही अभद्र तरीके से बात करते हुए उसने कहा कि वह मंत्री के लखनऊ स्थित आवास से बोल रहा है। रोहनिया इंस्पेक्टर फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं। दिनेश कार्रवाई की भी धौंस देने लगा।

विज्ञापन

दिनेश की बातचीत के तौर तरीके पर शक हुआ तो जिस मोबाइल नंबर से उसने फोन किया था, सर्विलांस के माध्यम से उसका विवरण निकालवाया गया। जांच में सामने आया कि फोन करने वाला दिनेश मौर्य मिर्जापुर जिले के गोधना गांव का रहने वाला है और वह मंत्री के नाम का सहारा लेकर उनकी छवि धूमिल कर रहा है। उधर, इससे पहले बुधवार की शाम दिनेश ने लोहता थानाध्यक्ष को भी फोन कर खुद को मंत्री का पीए बताते हुए अर्दब में लेने का प्रयास किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगाई गई पुलिस टीम ने उसे अकेलवा-गंगापुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed