{"_id":"5e77a1a18ebc3e75df755200","slug":"bullet-stolen-for-hobby-two-cab-drivers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन से था बुलेट राजा बनने का शौक तो कर दी ऐसी हरकत......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन से था बुलेट राजा बनने का शौक तो कर दी ऐसी हरकत......
Sun, 22 Mar 2020 11:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Droom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब चलाने वाले दो युवकों को शौक पूरा करने के लिए बुलेट राजा बनने का शौक महंगा पड़ गया। कैंट थाने की पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर चोरी हुई बुलेट बरामद कर ली। आरोपियों की शिनाख्त भदोही जिले के औराई थाने के सुकुलपुर के सुरेश शुक्ला और ज्ञानपुर थाना के पिपरगांव के आलोक तिवारी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, 20 मार्च को वरुणा पुल निवासी सागर कुमार ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सागर के अनुसार उनकी बुलेट वरुणा पुल स्थित पेट्रोल पंप के सामने से चोरी हो गई। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज से पुलिस ने चोरों को चिन्हित कर उनकी तलाश शुरू की। शनिवार की शाम को पता लगा कि आलोक और सुरेश चोरी की बुलेट के साथ मोहनसराय स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दोनों की गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी चतुर्वेदी, दरोगा अजय पाल, अमित राय व मो. शाबान और धर्मदेव चौहान व रामानंद यादव शामिल रहे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोस्त हैं और ओला कैब चलाते हैं। दोनों का बचपन से ही शौक था कि उनकी अपनी बुलेट हो। 20 मार्च को वरुणा पुल पर काफी देर से एक बुलेट खड़ी थी। इस पर यह हिम्मत कर उसका लॉक तोड़ कर भदोही लेते गए। भदोही में नया लॉक लगवाए और फिर नंबर प्लेट बदल कर दोनों घूमने लगे।
विज्ञापन