फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullet ride criminals attempt murder of truck and robbery at varanasi

वाराणसी में ट्रक चालक को बुलेट सवार बदमाशों ने मारी गोली, लूट लिए 56 हजार

Sat, 08 Sep 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Sep 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Bullet ride criminals attempt murder of truck and robbery at varanasi
घायल ट्रक चालक का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा उपचार - फोटो : amar ujala
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घटी घटना से सनसनी मच गई। रमना पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर डाफी टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार पांच बजे के लगभग बदमाशों ने ट्रक चालक राजू आलम (31) को गोली मारकर 56 हजार रुपया और एक मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


वहीं ट्रक में मौजूद वाहन स्वामी लाल मोहम्मद को बदमाशों ने जमकर मारापीटा और विश्व सुंदरी पुल की ओर भाग निकले। घायल राजू को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लाल मोहम्मद की तहरीर पर लंका थाने में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और लंका पुलिस डाफी टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्र के पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना के प्रतापपुर कमैचा निवासी लाल मोहम्मद चालक राजू के साथ ट्रक लेकर गुरुवार की रात रामनगर स्थित टेंगरा मोड़ से बालू लेने निकला था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे डाफी टोल प्लाजा पर टैक्स देने के बाद दोनों आगे बढ़े और लौटूबीर के समीप शौच के लिए सड़क किनारे ट्रक रोका। लाल मोहम्मद नीचे उतरा और राजू ट्रक में सोया रहा।

इसी दौरान विश्व सुंदरी पुल की ओर से दो बुलेट सवार चार बदमाश तमंचा और रॉड लेकर पहुंचे। चारों ने बिना कुछ कहे लाल मोहम्मद पर हमला कर दिया तो वह सड़क किनारे गड्ढे में कूद गया। चारों बदमाश भी नीचे कूदे और लाल मोहम्मद को तब तक मारे जब तक वो बेहोश नहीं हो गया और उसकी तलाशी लिए तो कुछ नहीं मिला।

गोली लगने के बाद भी चलाया ट्रक

Bullet ride criminals attempt murder of truck and robbery at varanasi
UP POLICE - फोटो : SELF
शोर सुन कर राजू ने ट्रक स्टार्ट किया और भागने लगा तो बदमाशों ने बुलेट से पीछा किया और तमंचे से गोली मारकर 56 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घायल राजू इसके बाद भी ट्रक लेकर भागा और टेंगरा मोड़ पर पीएसी के जवानों को देखा तो रुका और कूद कर जमीन पर जा गिरा।

पीएसी के जवान राजू को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि गोली गर्दन और कंधे के बीच बाएं तरफ मारी गई है।

उधर, होश में आने पर लाल मोहम्मद ट्रक और राजू को खोजते हुए ट्रॉमा सेंटर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बारे में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश डाफी क्षेत्र के ही हैं। पकड़ने के लिए लंका पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed