फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozers run on legacy of Gandhi JP in varamasi Sarv Seva Sangh Bhavan demolished

Varanasi: गांधी-जेपी की विरासत पर चला बुलडोजर, सर्व सेवा संघ भवन जमींदोज, सात लोग हिरासत में

Sat, 12 Aug 2023 01:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के भवन पर शनिवार को आखिरकार बुलडोजर चल गया। उत्तर रेलवे के अधिकारियों, जिला प्रशासन, आरपीएफ-पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिसर स्थित गांधी विद्या संस्थान और सर्व सेवा प्रकाशन भवन को ध्वस्त कराया गया। 

विज्ञापन
Bulldozers run on  legacy of Gandhi JP in varamasi Sarv Seva Sangh Bhavan demolished
सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी-जेपी की विरासत के नाम से मशहूर वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के भवन पर शनिवार को आखिरकार बुलडोजर चल गया। ध्वस्तीकरण के दौरान सर्व सेवा संघ के संयोजक रामधीरज समेत बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्य द्वार के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्रवाई से आक्रोशित गांधीवादी सड़क पर लेट गए। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। परिसर में एक डाक घर भी है। इसे गिराने के लिए रविवार तक की मोहलत दी गई है। आज उसका सामान शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के अधिकारियों, जिला प्रशासन, आरपीएफ-पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिसर स्थित गांधी विद्या संस्थान और सर्व सेवा प्रकाशन  को भवनों पर बुलडोजर चला। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अभी जारी है। मौके पर कई थानों की पुलिस, रेल पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।  पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हिंदी में भी होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, छात्रों के विरोध को देख NTA ने वापस लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में कब्जा मुक्त हुआ था  सर्व सेवा संघ भवन और परिसर

सर्व सेवा संघ और कई दलों के लोग राजघाट स्थित परिसर के पास पहुंच गए हैं। परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध है। हाल ही जिला प्रशासन और रेलवे ने सर्व सेवा संघ भवन और परिसर को कब्जा मुक्त कराया था। तभी से इस बात की संभावना थी कि बुलडोजर किसी भी दिन चल सकता है। सर्व सेवा संघ के पास राजघाट पर 8.07 एकड़ जमीन है। बड़ा भवन है। इसमें करीब 50 आवास बने हैं। चार संग्रहालय भी हैं। संघ के जमीन पर मालिकाना का हक दावा जिलाधिकारी कोर्ट ने खारिज कर दिया था, तभी रेलवे प्रशासन ने जमीन से कब्जा हटाने और भवन ध्वस्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया था।

Bulldozers run on  legacy of Gandhi JP in varamasi Sarv Seva Sangh Bhavan demolished
सर्व सेवा संघ भवन जमींदोज - फोटो : अमर उजाला

इसके विरोध में गांधीवादी प्रदर्शन कर रहे थे। देश की शीर्ष अदालत तक मामला पहुंचा लेकिन वहां से सर्व सेवा संघ कार्यकर्ताओं को राहत नहीं मिली। शिनवार सुबह छह बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारियों ने भवन ध्वस्त कराया। विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

रेलवे के हक में आया था फैसला

Bulldozers run on  legacy of Gandhi JP in varamasi Sarv Seva Sangh Bhavan demolished
अब ऐसा दिख रहा सर्व सेवा संघ का भवन - फोटो : अमर उजाला

सर्व सेवा संघ और उत्तर रेलवे के बीच जमीन के मालिकाना हक का विवाद चल रहा था। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट गया। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की कोर्ट को जल्द फैसले लेने का आदेश दिया। जिलाधिकारी कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और उत्तर रेलवे के हक में फैसला दिया। संघ ने जिलाधिकारी के आदेश को पहले हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन निराशा हाथ लगी। राहत की याचिकाएं खारिज हो गईं। इसके बाद ही बुलडोजर की मदद से जमीन व भवन खाली कराने की चर्चा शुरू हो गई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed