फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NTA PhD Entrance Test will in English and Hindi also its decision due to protest from students

PhD Entrance Test: हिंदी में भी होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, छात्रों के विरोध को देख NTA ने वापस लिया फैसला

Fri, 11 Aug 2023 08:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Aug 2023 08:41 PM IST
सार

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी किए जाने का छात्र दो दिन से विरोध कर रहे थे। शुक्रवार शाम को एनटीए ने प्रवेश परीक्षा में कई बदलावों के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारियां अपलोड कर दी हैं। 

विज्ञापन
NTA PhD Entrance Test will in English and Hindi also its decision due to protest from students

विस्तार

बीएचयू समेत देश के चार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी के दाखिले की प्रवेश परीक्षा अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय में कराई जाएगी। छात्रों के विरोध और आपत्तियों को देख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कई बदलाव किए हैं। शुक्रवार को एनटीए की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधन का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अब निगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व के विकल्प के अनुसार आवेदन कर दिया है वह बदलाव कर सकते हैं। करेक्शन विंडो खोल दी गई है। एनटीए की सीनियर डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर ने एनटीए प्रवेश परीक्षा में सात बिंदुओं पर बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया।

विज्ञापन

विज्ञान के विषय की भाषा केवल अंग्रेजी

एनटीए ने कहा है कि विश्वविद्यालय की आरक्षण नीतियों को उनके अनुसार ही लागू किया जाएगा। मानविकी, कला, संस्कृति, कॉमर्स, वित्त की प्रवेश परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में रखा गया है। विज्ञान के विषय की भाषा केवल अंग्रेजी होगी। भाषा की परीक्षा उसी भाषा के अलावा हिंदी व अंग्रेजी में भी होगी। आधुनिक भारतीय भाषा और साहित्य अध्ययन की परीक्षाएं सिर्फ अंग्रेजी में कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शहीदों की याद में बनारस में कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, 14 विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे शामिल

दो दिन छात्र जता रहे थे विरोध, अब प्रसन्नता

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी किए जाने का छात्र दो दिन से विरोध कर रहे थे। शुक्रवार शाम को एनटीए ने प्रवेश परीक्षा में कई बदलावों के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारियां अपलोड कर दी हैं। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद छात्रों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर की।

छात्र नेता अभिषेक सिंह का कहना है कि देश की अधिकांश जनता हिंदी भाषी है। देश के गरीब, किसान, मजदूर के लड़के हिंदी माध्यम से ही शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे में यह निर्णय उन्हें उच्च शिक्षा से दूर करता था। छात्रों ने कला संकाय के बाहर एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

बीएचयू में जारी होगी विभागवार सीटों की सूची

बीएचयू के परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनटीए से संपर्क किया था। एनटीए इस बात पर सहमत हुई कि विज्ञान के विषयों को छोड़कर (जहां वैज्ञानिक शब्दावली की समस्या है) अन्य विषयों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में सीयूटी, पीएचडी की परीक्षा होगी। शोध प्रवेश परीक्षा के लिए विभागवार सीटों की सूची पहले की तरह पीएचडी बुलेटिन में उपलब्ध कराई जाएगी।

मूल फीस में समायोजित होगी कमिटमेंट फीस

स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में प्रो. एन के मिश्रा ने कहा कि प्रवेश के दौरान ली जा रही कमिटमेंट फीस को मूल फीस में समायोजित किया जाएगा। काउंसिलिंग पोर्टल की समस्याएं तकनीकी कारणों और आवेदकों के पोर्टल में गलत जानकारी देने के कारण आई हैं। आवेदकों के हित में विश्वविद्यालय सहायता कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed