फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer Action in Azamgarh on buildings built flood block land, People alleged discrimination

Bulldozer Action: बाढ़ खंड की भूमि पर बने भवनों पर चला बुलडोजर, लोगों ने भेदभाव का लगाया आरोप; बढ़ा आक्रोश

Thu, 01 Aug 2024 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के गुरुटोला क्षेत्र में गुरुवार की सुबह प्रशासनिक अमला दल-बल के साथ पहुंचा था। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक जेसीबी की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। दीवाल गिरने लगे। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोग हो-हल्ला मचाने लगे। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि तोड़-फोड़ के संबंध में कुछ दिन पूर्व यहां के लोगों को नोटिस दी गई थी।

विज्ञापन
Bulldozer Action in Azamgarh on buildings built flood block land, People alleged discrimination
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गुरुटोला मुहल्ले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बाढ़ खंड और प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन और फोर्स के साथ पहुंची। इसके बाद टीम ने सड़क के किनारे बाढ़ खंड की जमीन पर बने आवासों को ढहाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान लोग अधिकारियों से मिन्नत करते रहे, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। बाढ़ खंड की जमीनों पर हर जगह अतिक्रमण है। विभाग अपनी ही जगह को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में दो दिन पहले विभाग द्वारा नगर के गुरुटोला क्षेत्र में सड़क के किनारे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मकान का निर्माण कराकर बाढ़ खंड की जमीन पर कब्जा जमा लिया था, उनको नोटिस जारी कर जमीन को खाली करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, लोगों ने बाढ़ खंड की नोटिस को हल्के में लिया और जमीन को खाली नहीं किया।

गुरुवार को बाढ़ खंड के अधिकारी तहसीलदार सदर और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने का कार्य शुरू किया तो आनन-फानन में लोग अपने सामानों को घर से बाहर सुरक्षित रखने लगे।

इस दौरान टीम ने कई मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण को हटाया। वहीं कई मकानों को छोड़ दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों में रोष देखने को मिला। लोग प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाने लगे।

Bulldozer Action in Azamgarh on buildings built flood block land, People alleged discrimination
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बोली महिलाएं
सूर्या ने कही कि दो दिन पहले बाढ़ खंड द्वारा चिन्हीकरण किया गया था। आज यह लोग आए और जल्दी खाली करो-जल्दी खाली करो कहकर घरों को गिराना शुरू कर दिया। हमने कहा कि एक तरफ से गिराते हुए आइए लेकिन हमारी एक न सुनी गई और हमारे घर को गिरा दिया गया। 

उर्मिला ने कही कि यहीं पीछे एक सिपाही को नेवासे में जमीन मिली है। उन्होंने हमसे रास्ता मांगा तो हमने रास्ता नहीं दिया गया। जिसके कारण शिकायती पत्र देकर उन्होंने हमारे घरों को गिरवाया है। हम लोगों कही नहीं जाएंगे। हम लोग यहीं मरेंगे पूरे परिवार के साथ। 

प्रमिला ने कहा कि अगर गिराना ही था तो सिर्फ दो लोगों का ही गिराना चाहिए था। हमने कहा अगर गिराना है तो सबका गिराइए। क्योंकि सिर्फ दो लोग ही बंधे में नहीं हैं। यहां सभी लोग बंधे में हैं। लेकिन हमारी बात को नहीं सुने और गिरा दिया। 

बोले जिम्मेदार
शासन का निर्देश है कि कहीं भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न होने पाए। इन लोगों द्वारा बाढ़ खंड की जमीन पर कब्जा किया गया था। जिसका दो दिन पूर्व सीमांकन हुआ था। आज अतिक्रमण को हटाया गया है। हमारा यह अभियान अनिवरत जारी रहेगा। - करमवीर सिंह, तहसीलदार सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed