फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Budget release for DNA unit in Forensic Science Laboratory varanasi

बनारस के फॉरेंसिक साइंस लैब में डीएनए यूनिट के लिए बजट जारी

Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Budget release for DNA unit in Forensic Science Laboratory  varanasi
वाराणसी समेत 29 जिलों को मिलेगी सहूलियत - फोटो : demo
वाराणसी के रामनगर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब में डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड (डीएनए) यूनिट की स्थापना और इसके संबंध में उपकरण की खरीदारी के लिए नौ करोड़ 86 लाख 75 सौ रुपये प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार के गृह (पुलिस) अनुभाग के संयुक्त सचिव एसपी उपाध्याय ने एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज को पत्र भेजकर जानकारी दी है। 
विज्ञापन


डीएनए यूनिट के उपकरणों की खरीदारी लखनऊ स्थित प्रदेश सरकार की संस्था यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा ई-टेंडरिंग के माध्यम से की जाएगी। रामनगर स्थित फॉरेंसिक लैब में डीएनए जांच शुरू होने के बाद वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद जोन के 29 जिलों के लिए बड़ी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


अब तक इन जिलों से डीएनए जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जाते थे। प्रदेश भर में इकलौता केंद्र होने की वजह से डीएनए जांच की रिपोर्ट लखनऊ से आने में काफी समय लगता था। फॉरेंसिक लैब के अधिकारियों के अनुसार उपकरणों की खरीदारी होते ही तकरीबन एक महीने में पूरा सेटअप तैयार कर डीएनए की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed