फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Budget passed place also ready yet super specialty work is pending in varanasi Divisional Hospital

Varanasi News: बजट पास, जगह भी तैयार, फिर भी सुपर स्पेशियलिटी का काम लटका; मंडलीय अस्पताल का हाल

Sat, 27 Jul 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 05:25 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी समेत कई जांच की सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इस कारण उन्हें निजी जांच केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, साथ ही मनमाना चार्ज भी देना पड़ता है। इसके देखते हुए परिसर में पांच सौ बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Budget passed place also ready yet super specialty work is pending in varanasi Divisional Hospital
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यहां पांच मंजिला हॉस्पिटल बनने के लिए शासन स्तर से बजट तो पास हो गया है। अस्पताल में जगह भी तैयार है, लेकिन काम लटक गया है। अब तक कागज पर नक्शा भी तैयार नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में मरीजों को गैस्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके लिए मरीजों को बीएचयू अस्पताल या फिर अन्य अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए शासन ने यहां करीब 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया। इसके करीब 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी बना, इसमें पिछले साल जून 2023 में 215.62 करोड़ रुपये स्वीकृत भी हो गए। बजट पास होने के साल भर बाद अब तक यह नहीं तय हो पाया है कि काम कब से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 बेड का आईसीयू भी बनेगा
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा परिसर में पांच मंजिला बिल्डिंग में सभी विभागों के मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड, जांच की सुविधा के साथ ही अलग-अलग ऑपरेशन थियेटर भी होंगे। यहीं नहीं 150 बेड का आईसीयू भी होगा। इससे गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर आईसीयू के लिए दूसरे अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

बोले अधिकारी
शासन स्तर से बजट स्वीकृत होने के बाद फिलहाल एनएचएम की कंसल्टेंट टीम नक्शा फाइनल करने में लगी है। एनएचएम की निदेशक भी अस्पताल का दौरा कर सकती है। नक्शा पास कब होगा, काम कब से शुरू होगा, इस पर शासन की टीम के दौरे के बाद ही कुछ फैसला हो सकेगा। - डॉ. एसपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed