फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP

2022 में फिर से बसपा सरकार बनाने का संकल्प

Mon, 16 Mar 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
BSP
वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की 86वी जयंती रविवार को अकथा स्थित जानकी वाटिका में मनाई गई। अध्यक्षता कर रही विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि यहां आए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर जाना होगा कि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करेंगे। 2022 में फिर से मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष के बाद भी देश में एससी-एसटी वर्ग के लोगों की हालात में सुधार न होने को लेकर कांशीराम बहुत ही चिंतित रहते थे। आजादी के बाद देश मेें कांग्रेस सरकारों ने समाज के गरीब लोगों के लिए कुछ किया होता तो शायद हमको बसपा नहीं बनानी पड़ती। उन्होंने 1984 में बसपा का गठन करके अपने मिशन में लग गए। उनकी मेहनत का नतीजा रहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में चार बार सरकार बनी। संचालन रघुनाथ ने किया। इस मौके पर मेराज फारूकी जुग्गन, अबू बकर, मुंशीराम, सुमन, अजय शर्मा, अरुण जायसवाल, बुझारत राजभर, जितेंद्र, प्रदीप, वीरेंद्र चौहान, मोहन राजभर, संतोष अनल, विनोद बागड़ी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

साइकल यात्रा से बांटा कांशीराम का संदेश
वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बीएचयू छात्रों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों में कांशीराम का संदेश बांटा। बीएचयू प्रोफेसर एमपी अहिरवार ने बीएचयू गेट से छात्रों को रवाना किया। बताया कि यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जानकी वाटिका पहाड़ियां में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आयोजित जयंती समारोह के कार्यक्रम में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अजय सिद्धार्थ, रविंद्र प्रकाश भारती, चन्दन सागर, डॉ अखिलेश जी, अजय भारतीय, महेश कुमार, विवेकानंद, पिंटू कुमार जैश, अरविंद कुमार, प्रदीप राजभर, चन्दन भारती आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रो. अहिरवार ने कहा कि कांशीराम ने इस देश में वंचितों, शोषितों, अकलियतों व गरीबों को भारत की राजनीति में हिस्सेदारी दिलाकर भारतीय लोकतंत्र को टूटने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed