फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bsp remove his two constituency candidate for ansari brothers

अंसारी बंधुओं के लिए बसपा ने इन सीटों से हटाए उम्मीदवार

Wed, 25 Jan 2017 10:36 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 25 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
bsp remove his two constituency candidate for ansari brothers
अंसारी बंधुओं के शामिल होने से बसपा को कई सीटों पर मिल सकता है लाभ
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तीखे विरोध के बाद समाजवादी पार्टी से टिकट पाने में नाकाम पूर्वांचल के बाहुबली अंसारी बंधुओं  बसपा पार्टी से चुनाव लड़ना तय हो गया है।
विज्ञापन

 मुख्तार अंसारी का मऊ जिले के सदर सीट और सिबगतुल्लाह अंसारी का मुहम्मदाबाद सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है।
अंसारी बंधुओं के शामिल होने से पूर्वांचल की कई सीटों पर बसपा को लाभ मिल सकता है।
राजनीति के गलियारे में मंगलवार से ही इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अंसारी बंधु बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।अब केवल घोषणा होना बाकी है। मुहम्मदाबाद विस क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार रहे विनोद राय ने कहा कि बहन मायावती ने उन्हें बुलाकर मुहम्मदाबाद की सीट छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर की मुहम्मदाबाद और मऊ की सदर सीट अंसारी बंधुओं के खाते में जानी तय है।
बसपा के झंडा तले मुहम्मदाबाद से विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी और मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी चुनाव लड़ेंगे। बताया कि उन्हें और मऊ सदर के उम्मीदवार मनोज राय को लखनऊ तलब किया गया था। लखनऊ पहुंचने पर उन्हें साफ बता दिया गया कि उनका टिकट कट चुका  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पार्टी में रह कर चुनाव अभियान में जुड़ कर आगे के लिए तैयारी करें।

अभी अंसारी बंधु कुछ और सीटों की मांग कर रहे हैं। जाहिर है कि अगर अंसारी बंधु बसपा में  पहले गए होते तो उन्हें इसका बेहतर लाभ मिला होता।
बसपा के कुछ कद्दावर नेताओं ने प्रारंभ में ही इन्हें जोड़ने की कोशिश की थी, तब अंसारी बंधुओं को सपा पर पूरा यकीन था। लेकिन सपा ने जब मऊ सदर की सीट से अल्ताफ अंसारी को टिकट दे दिया, तब अंसारी बंधुओं के कान खड़े हो गए और मुहम्मदाबाद की सीट भी हाथ से न चली जाए इसका खतरा न मोल लेकर उन्होंने विकल्प की तलाश शुरू कर दी।

सपा से हाल ही में गए पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी तथा जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली की पैरवी काम आई और बात लगभग बन गई है। अब बसपा में इनकी इंट्री की औपचारिक घोषणा भर शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed