फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP ex MLA

पूर्व विधायक और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 25 Aug 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
BSP ex MLA
वाराणसी। बसपा के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम पर जालसाजी और जान से मारने की धमकी के मामले में सीजेएम वाराणसी के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किय गया है। इसमें उनकी पत्नी सुमन सिंह का भी नाम है।
विज्ञापन

बलिया जिले के रेवती थानाअंतर्गत दुर्जनपुर गांव निवासी मैथलीशरण सिंह का आरोप है कि उनके पिता ने सन् 1987 में वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित शुद्धिपुर में जमीन खऱीदा था। उसके कुछ साल बाद उनके पिता का निधन हो गया। तब वह और परिवार के सदस्य वाराणसी शहर से बाहर चले गए। उसी बीच मौका पाकर पूर्व विधायक तथा अन्य ने जालसाजी कर दस्तावेजों में हेरफेर कर उस भूखंड पर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसमें राजस्व कर्मियों की भी मिलीभगत रही। इसकी जानकारी जब मैथलीशरण सिंह को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत शुरू की। इस दौरान आरोप है कि उनके पर हमला और जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत मैथलीशरण सिंह ने कैंट थाने में की जहां उनकी एक नहीं सुनी गई। मैथलीशरण सिंह ने सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया। सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने पूर्व विधायक व उनकी पत्नी सहित सभी आठ लोगों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया। डॉ. राजकुमार सिंह वर्ष 2007 में गाजीपुर की जमानियां सीट से बसपा टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2012 में गाजीपुर की ही सदर विधानसभा सीट से हार गए थे। वह मूलत: गाजीपुर के करंडा ब्लाक के मैनपुर गांव के रहने वाले हैं और वाराणसी में जयनगर कॉलोनी गिलट बाजार में रहते हैं। जहां वह जमीन और होटल के कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed