फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bsp chief calls meeting, do conversession with candidate

बसपा सुप्रीमो ने बुलाई बैठक, प्रत्याशियों संग करेंगी 'महा मंथन'

Thu, 05 Jan 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 05 Jan 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
bsp chief calls meeting, do conversession with candidate
सात जनवरी को लखनऊ में प्रदेश के सभी प्रत्याशियों संग करेंगी मंथन - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

बसपा प्रमुख मायावती ने सात जनवरी को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सभी प्रत्याशियों, जोनल और मंडल कोऑर्डिनेटरों के साथ ही जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन के साथ ही अधिक से अधिक सीटें पार्टी की झोली में डालने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी की ओर से घोषित सभी 403 प्रत्याशियों के अलावा जोनल, मंडल कोऑर्डिनेटरों के साथ जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में प्रदेश में चल रहे राजनीतिक उठा-पठक को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर काम करने पर चर्चा होगी।
इसके अलावा 15 जनवरी को बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन भी है। इसे इस बार विधानसभा क्षेत्रवार मनाने की तैयारी है।
गुरुवार को अशोक विहार कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय पर जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा सभी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी बैनर और झंडों पर प्रत्याशियों की फोटोे के साथ पार्टी प्रमुख की भी फोटो होगी।
इसके अलावा 15 जनवरी से पहले एक बुकलेट भी लखनऊ से सभी जिलों में भेजी जाएगी, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी की रीति-नीति और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed