फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP Brahmin convention on August 17 Satish Chandra Mishra will be chief guest Varanasi

तैयारीः वाराणसी में 17 अगस्त को बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन, मुख्य अतिथि होंगे सतीश चंद्र मिश्र

Wed, 04 Aug 2021 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Aug 2021 05:14 PM IST
सार

संगोष्ठी में वाराणसी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक साथी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में जिले भर के ब्राह्मण समाज के लोग जुटेंगे। इस समाज को अपने पाले में करने के लिए बसपा ने सक्रियता बढ़ाई है।

विज्ञापन
BSP Brahmin convention on August 17  Satish Chandra Mishra will be chief guest Varanasi
satish chandra mishra - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का ब्राह्मण सम्मेलन जेपी मेहता इंटर कॉलेज में 17 अगस्त को होगा। पार्टी ने इसका नाम प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी रखा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र होंगे।

विज्ञापन

  
संगोष्ठी में वाराणसी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक साथी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में जिले भर के ब्राह्मण समाज के लोग जुटेंगे। इस समाज को अपने पाले में करने के लिए बसपा ने सक्रियता बढ़ाई है। बसपा पूर्व में भी इस प्रयोग को अपनाकर सरकार बना चुकी है। पिछले दिनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पूर्वांचल के कई जिलों का दौरा किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष नवीन भारत ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


समाजवादी साइकिल यात्रा की तैयारियों में जुटी सपा 
पांच अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंडुवाडीह में सपा की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। सभी तहसीलों पर यह यात्रा जाएगी। इस दौरान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। बैठक में संतोष यादव, आत्माराम यादव, आनंद मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, संजय मिश्रा, हीरालाल मौर्य आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक चश्मे से न देखें मुलाकात: सुभासपा

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की। इस संबंध में सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक होने के नाते किसी भी दल के अध्यक्ष से मिल सकते हैं। इसे राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए।

यह एक शिष्टाचार मुलाकात है। भागीदारी संकल्प मोर्चा हमारा गठबंधन है। मोर्चा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनकर तैयार हो रहा है। इसमें 10 दल हैं। आगे कई दल और जुड़ेंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल सहित कई पार्टियां मोर्चे के साथ चलने के लिए संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed