{"_id":"5fcca7f38ebc3ecfd666ff7f","slug":"bsp-and-sp-pay-tribute-to-baba-saheb-bhimrao-ambedkar-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बसपा और सपा ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बसपा और सपा ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
Sun, 06 Dec 2020 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Dec 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
बसपा ने दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जुड़े अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से वाराणसी में शास्त्री घाट पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरके प्रसाद ने बाबा साहब के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
बसपा के सेक्टर प्रभारी इंदल राम ने अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर बसपा के जिला अध्यक्ष नवीन भारत, मेराज फारूकी जुग्गन, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, गोपाल प्रबुद्ध आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने फूल चढ़ाने के बाद कहा कि पार्टी की सरकार 2022 में लाने के लिए बाबासाहेब के पद चिह्नों पर चलना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा ने दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, मनोज यादव गोलू, विजय टाटा, इरफान खान, राहुल विश्वकर्मा, अक्षय भूषण, राहुल श्रीवास्तव, राजू यादव, विनोद शुक्ला, राजबहादुर सिंह पटेल, नत्थू लाल सोनकर, अतुल श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल संतोष यादव, पप्पू खान, रवि यादव, कलाम, आदि उपस्थित थे।