बीएसए ने स्कूलों का किया निरीक्षण, सीएम का नाम नहीं बता पाए बच्चे, तो हेडमास्टर को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने शनिवार को जिले के 6 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। एक स्कूल में बच्चे सूबे के सीएम का नाम नहीं बता सके। इसके बाद उन्होंने वहां के प्रभारी हेडमास्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अन्य पांच स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहे लेकिन बच्चों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई।
बीएसए अमित कुमार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगापुर पहुचे। यहां सभी शिक्षक उपस्थित रहे लेकिन बच्चे प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सके। शैक्षिक स्थिति ठीक ना होने पर प्रभारी हेडमास्टर सुशीला देवी को नोटिस जारी किया।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय माधोसिंह में पहुचे। यहां शिक्षक उपस्थित रहे लेकिन तीसरी कक्षा के छात्र पहाड़ा नहीं पढ़ सके। सभी शिक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए सुधार करने के लिए कहा। इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में पहुंचे। यहां शिक्षक और अनुदेशक मौजूद रहे लेकिन खेल सामग्री कम खरीदी गई थी। पठन पाठन भी बेहतर नहीं मिला।
10 बजकर 50 मिनट पर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज और 11 बजकर 6 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर पहुंचे। दोनों स्कूलों में पठन पाठन में सुधार का निर्देश दिया। 12 बजकर 10 मिनट पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालानगर पहुंचे।
बीएसए ने सभी स्कूलों में ड्रेस वितरण, जूता-मोजा वितरण निशुल्क किताब वितरण विद्युतीकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। शिक्षकों को सख्त हिदायत देते हुआ कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाएं, साथ ही पढ़ाई बेहतर करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।