{"_id":"5b896cac42c792463b3b6aec","slug":"brutally-attacked-man-with-acid-throwne-in-dump-at-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में तेजाब डाल कर नाले में फेंका, दोनों हाथों की एक-एक अंगुली काटने की भी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में तेजाब डाल कर नाले में फेंका, दोनों हाथों की एक-एक अंगुली काटने की भी कोशिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
नाले में तेजाब से झुलसा युवक मिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले के बर्दिया गांव के पास शुक्रवार को संदीप (27) नाले में घायल मिला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। घरवालों का आरोप है कि किसी ने संदीप की आंखों और नाभि में तेजाब डालने के साथ ही दोनों हाथों की एक-एक अंगुली काटने की कोशिश की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे ओबरा के सेक्टर एक निवासी मोहन लाल का बेटा संदीप घर से कहीं जाने के निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह बर्दिया गांव के समीप खैरटिया-बर्दिया मार्ग पर नाले में घायल मिला। घर वाले उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि संदीप की आंखों पर एसिड डाला गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। उसके दोनों हाथों की तर्जनी आधी कट गई थी। उधर, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।